Mp News : जिले में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी
Mp News : आगर-मालवा, 15 अगस्त जिले में स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। जिले की सभी शैक्षणिक संस्थाओं, शासकीय, अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण किया एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फैरिया निकली।
बता दे कि जिला स्तरीय मुख्य समारोह परेड ग्राउंड पर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं संयुक्त परेड की सलामी एवं राष्ट्रगान किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया एवं प्रातः 09ः25 बजे मुख्यमंत्रजी के संदेश का लाईव प्रसारण किया गया।
कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह एवं विधायक मधु गहलोत जिला पंचायत अध्यक्ष भेरू सिंह चौहान द्वारा शांति का प्रतीक रंग बिरंगी गुब्बारे खुले आकाश छोड़े गए। उसके उपरांत मध्य प्रदेश गान कर एवं अलग अलग स्कूल से आए बच्चों द्वारा सांस्कृतिक नित्य ओर नाटक की प्रस्तुति दी गई।
0 Comments